समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो का विचाराधीन बंदी फरार, हथकड़ी खुलते ही वारिस का फायदा उठा फरार ।सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस। 155 हाथ लंबे कांवर के साथ 1100 कांवरियों का भव्य जत्था पहुंचा भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम ।पांच वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा । खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका, मां बेटे की मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा । भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान । हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत । समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l 

भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान । हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत ।

 

 

 

भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान । हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत ।Samastipur headline desk :समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक व दर्शन कर लौट रहे एक युवक की लापरवाही जानलेवा साबित हुई। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान युवक हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अशरफी महतो के पुत्र राम कृपाल महतो ( 44 ) के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि वह पत्नी के साथ पहली सोमवारी पर उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने आए थे। उनके दर्शन के बाद पत्नी मंदिर में पूजा-अर्चना में व्यस्त थीं, जबकि राम कृपाल जलाभिषेक के बाद रेलवे स्टेशन की ओर चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर राम कृपाल सेल्फी लेने लगे। तभी सिर के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहली सोमवारी के कारण स्टेशन और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
घटना के समय मृतक की पत्नी मंदिर में पूजा कर रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही वह स्टेशन पहुंचीं। पति का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं। परिजनों के विलाप से स्टेशन परिसर का माहौल गमगीन हो गया।
सूचना पर बछवाड़ा जीआरपी और विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे परिसर में खड़ी मालगाड़ी या किसी भी रेल डिब्बे पर चढ़कर सेल्फी लेने अथवा वीडियो बनाने जैसी जोखिम भरी हरकत न करें। ओवरहेड हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कुछ ही सेकेंड में जान जा सकती है.

Leave a Comment

और पढ़ें