क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

न्यायालय परिसर से फरार पॉक्सो का विचाराधीन बंदी निजी अस्पताल से गिरफ्तार

 

समस्तीपुर। व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पॉक्सो मामले के विचाराधीन बंदी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी रौशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है। वह पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नियमित पेशी के लिए उसे व्यवहार न्यायालय लाया गया था। कोर्ट कक्ष में प्रवेश से पूर्व उसकी हथकड़ी खोली गई। इसी दौरान उसने सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही को चकमा दिया और न्यायालय परिसर से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक वह कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार से निकलकर काफी दूर जा चुका था।
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लाइन डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह तथा डीआईयू की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें