क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

डीएम ने किया ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना एवं गंगा के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा बुधवार को जिले में संचालित महत्वपूर्ण विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के क्रम में ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया । परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का भ्रमण कर निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि से संबंधित मामलों तथा परियोजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं से परियोजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों में आ रही कठिनाइयों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नदी के कटाव की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। साथ ही, मौके पर किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं से कटाव निरोधक कार्यों की तकनीकी स्थिति, कार्य की प्रगति तथा नदी के जलस्तर एवं कटाव की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार कटाव निरोधक एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने अभियंताओं को स्थल की परिस्थितियों का नियमित तकनीकी आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंता लगातार क्षेत्र में निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
स्थल निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर  राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी विकास कुमार पांडेय, संबंधित परियोजनाओं के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें