
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड 10 में एक महिला का शव उसके घर के पीछे गड्ढे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है । महिला दो दिनों से घर से लापता थी। महिला की पहचान गांव के अमरजीत यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। इस मामले में मृतक के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।घटना के संबंध में मृतक महिला के भाई संजीत राय का बताना है कि उनके बहनोई उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रहते हैं I 10 दिन पहले ही वह घर वापस लौटे थे I खाने पीने वाले व्यक्ति हैं। घर लौटने के बाद उनकी बहन के साथ मारपीट कर रहे थे। सोमवार रात करीब 8:00 बजे से अचानक उनकी बहन ने लापता हो गई I मंगलवार को जब जानकारी मिली तो उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे से बहन का शव बरामद हुआ । उन्होंने आशंका व्यक्त की है की पारिवारिक कलह की वज़ह से उनके बहनोई ने ही बहन की हत्या की है I और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पीछे गड्ढे में फेंक दिया I इस मामले में पुलिस महिला के पति अमरजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रही है।
घटना के संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा का बताना है कि घर के पीछे ही गढ्ढे में पानी मे उपलाता हुआ शव मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिवार के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।









