समस्तीपुर से आर्टिगा लेकर भाड़े पर निकला 24 साल का ड्राइवर मोतिहारी में मृत मिला, चार अज्ञात युवक लेकर गए थे चकिया, घर में मचा कोहराम, तीन साल पहले हुई थी शादी, दो साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया ।
एंकर :समस्तीपुर से भाड़े पर आर्टिगा गाड़ी लेकर मोतिहारी निकले एक युवक का शव चकिया थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहमदपुर कोआरी पंचायत के दिगंबरा गांव निवासी स्व. विजय महतो के 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।बताया गया है कि सन्नी समस्तीपुर में रहकर चालक का काम करता था। वह एक आर्टिगा वाहन मालिक से 25 हजार रुपये प्रति माह के अनुबंध पर गाड़ी लेकर भाड़े पर चलाता था। बीते शनिवार को समस्तीपुर शहर से चार अज्ञात युवक उसकी आर्टिगा गाड़ी को भाड़े पर लेकर मोतिहारी के चकिया जाने के लिए निकले थे।
इसके बाद सन्नी का शव मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सन्नी की शादी महज तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका दो वर्ष का एक छोटा बेटा भी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ गए चारों युवक कौन थे, इसे लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बाइट: ग्रामीण
बाइट : परिजन









