क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

शराब तस्करी मामलें में चर्चित नेहा झा को मिली ज़मानत I 30 सितंबर को समस्तीपुर स्टेशन से रेल पुलिस ने किया था गिरफ्तार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर स्टेशन से शराब तस्करी मामले में चर्चित नेहा झा को आज न्यायालय से ज़मानत मिल गई है I समस्तीपुर एक्साइज़ न्यायालय द्वितीय कोर्ट से आज उसे ज़मानत मिली है I 
बतातें चलें की 30 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट क्लास बोगी से उतरने के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच से दो सूटकेस में रखे 75 लीटर शराब के साथ नेहा झा और उसके जीजा ईशान कुमार को गिरफ्तार किया गया था I इस संबंध में समस्तीपुर रेल थाना कांड संख्या 192 / 26 दर्ज  किया गया था I
इस मामले के संबंध में नेहा झा के अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह का बताना है कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से 75 लीटर शराब की बरामदगी हुई थी I इस मामले में समस्तीपुर रेल पुलिस के द्वारा नेहा  झा और उसके बहनोंई ईशान कुमार को रिमांड किया था I इसी मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा आज नेहा को करीब 23 दिनों बाद ज़मानत दी गई है I हालांकि उनके बहनोंई को अभी ज़मानत नहीं मिली है I

 

Leave a Comment

और पढ़ें