समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कार्रवाई के दौरान 50 हजार का इनामी एक कुख्यात को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में जख्मी का जारी है इलाज, जख्मी के खिलाफ 14 से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क – खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सुखाई बासा में कुख्यात बदमाश मोहम्मद बुद्दिन और STF के बीच बी मुखभेड़ हुई है।जिसमें 50 हजार का इनामी और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मोहम्मद बुद्दिन घायल हुआ है।बदमाश को पैर में गोली लगी है। हालांकि मुखभेड़ में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।इन सब के बीच जख्मी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है।इधर जिले के एसपी राकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन अपने गांव में है।लिहाजा STF और जिला पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने सुखाई बासा पहुंची।जहां पुलिस को देखकर मोहम्मद बुद्दिन और उसके सहयोगी फायरिंग करने लगा।जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग किया।जिसमें मोहम्मद बुद्दिन को एक गोली लगी।एसपी ने बताया कि मोहम्मद बुद्दिन पर 14 मामले केवल बेलदौर थाना में दर्ज है।यह जिले का टॉप टेन बदमाशों में शामिल हैं

 

Leave a Comment

और पढ़ें