समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में पुलिसिया गश्त को धत्ता बता कर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम I ग्रिल काट घर में घुसकर लगभग 65 लाख रुपये के आभूषण और 1 लाख रुपये नगद रुपये की चोरी कर हुए फरार I जांच में जुटी पुलिस I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में एक बार फ़िर बदमाशों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताकर लाखों रुपये के चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है I मामला नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड की है I जंहा एक अधिवक्ता घर चार  – पांच की संख्या में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे रेलवे लाइन की तरफ़ से ग्रिल काट कर घर में घुसकर आलमारी के लॉकर में रखे लगभग 65 लाख रुपये के स्वर्ण आभुषण और 1 लाख रुपये नगद की चोरी कर फरार हो गए I
घटना के संबध में पीड़ित परिवार का बताना है की सोमवार की देर रात चोर घर के पीछे के रास्ते ग्रिल काट कर सामने रखे चाभी से बग़ल के छोटे ग्रिल को खोल कर घर मे प्रवेश किया I उसके बाद एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़ उसके लॉकर मे रखे ज्वैलरी और नगद की चोरी कर आराम से फरार हो गए I गृह स्वामी का बताना है की जिस वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया घर के लोग अलग  – अलग कमरे में सो रहे थे I करीब दो  – ढाई बजे के आसपास घर के लोग कि नींद खुली तब उसकी नज़र पीछे खुले ग्रिल पर पडी I जब पास जा कर देखा तो कमरे में रखे आलमारी खुली थी I जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई I चोरी की घटना की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की तप्तीश में जुट गई है I वही फरेंसिक की टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों के पहचान मे जुट गई है I

 

Leave a Comment

और पढ़ें