
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के दलसिंहसराय बाजार समिति के समीप सोमवार को आरआर इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में पतंजलि पशु आहार प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. जमशेद और मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने आरआर इंटरप्राइजेज के संचालक को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पशु आहार मिलने से पशुपालकों को सुविधा होगी और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौके पर सामंत चौधरी , रंजीत निर्गुणी, मुखिया जयकांत पासवान, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, पूंजय कुमार उर्फ बबलू सिंह, रंधीर कुमार, मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।









