समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में दिनदहाड़े चोरी करने घुसे युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ दबोचा, जमकर की पिटाइ । डायल-112 ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया । दो अन्य मौके से फरार हो गए।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। घटना  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है । जानकारी के मुताबिक दुदपुरा गाँव निवासी ममता कुमारी के घर में दिनदहाड़े तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो चोर भागने में सफल रहा लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई कर दिया , पिटाई में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना को दिया जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।
इस मामले में पुलिस पदाधिकारी अशोक राम का बताना है कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मौके से कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।आरोपी की पहचान कपूरी ग्राम थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है ।इधर, ममता कुमारी की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें