क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

करंट लगने से मां-बेटे की मौत I हृदयविदारक घटना से परिवार में मचा कोहराम I 

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि विद्युत स्पर्शाघात से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई । इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है I घटना के सम्बंध में  बताया जाता है कि पंखे में विद्युत प्रवाहित हो रही थी और उसके संपर्क में आने से घर में सो रहे मां-बेटे को जोरदार करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए । परिजनों के द्वारा आनन-फानन में दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई I मां – बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है । मृतक की पहचान चतरा गांव के वार्ड संख्या-15 निवासी कन्हैया पासवान की पत्नी रंगीला देवी और छह वर्षीय पुत्र रतन कुमार के रूप में की गई है I
हादसे के संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है की दोनों एक साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान उनके पास रखा स्टैंड पंखा अचानक गिर पड़ा। बताया जाता है कि पंखे में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। पंखा गिरते ही रंगीला देवी उसकी चपेट में आ गईं। कुछ ही क्षणों में मां-बेटे की जिंदगी खत्म हो गई। रात में चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों अचेत हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें