समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में भरण-पोषण मामलों की सुनवाई संपन्न I  आपसी सहमति एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर 11 मामलों का किया गया निष्पादन ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर सदर अनुमंडल  पदाधिकारी  दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई । सुनवाई के दौरान कुल 31 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 11 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगली सुनवाई हेतु आगामी आदेश तक स्थगित रखा गया है ।
जिन 11 मामलों का निष्पादन किया गया, उनमें संबंधित परिवारों एवं परिजनों को भविष्य में किसी प्रकार के विवाद, तनाव अथवा परेशानी से बचने हेतु स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए ।
 दिलीप कुमार ने कहा कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का उद्देश्य केवल कानूनी प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि परिवारों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सामाजिक एवं पारिवारिक स्थिरता बनाए रखना भी है। उन्होंने संबंधित पक्षों से पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने, एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें