समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन के बीच पुलिसिया कारवाई और लाठी चार्ज के विरोध और NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफ़े की मांग को लेकर समस्तीपुर में छात्रों ने पटेल मैदान गोलमबर से चल कर समाहरणालय पर पहुँच कर घंटों प्रदर्शन किया I प्रदर्शन कर रहे छात्र का कहना है की बार बार परीक्षा पेपर लीक होने के बाद छात्रों में अविश्वास पैदा हो रहा है I प्रतियोगिता परीक्षा देने को लेकर छात्र ट्रेन में भेड़- बकरियों की तरह धक्का-मुक्की खाकर भूखे- प्यासे जाते हैं और परीक्षा के बाद पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द हो जाती है I छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है I इसको लेकर आज जगह- जगह छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं I प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं I उनके इस्तीफा से एक मैसेज जाएगा की अगर भविष्य में पेपर लीक होते है तो मंत्री को इस्तीफा देना होगा I उनका कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा I बाद में छात्रो के पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल सदर एसडीओ से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन को समाप्त कराया I

बतातें चलें की बिहार में छात्र आंदोलन के उग्र स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट स्थिति में है I सभी सम्वेदनशील जगहों पर पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है I









