समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

सेप्टिक टैंक के सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूर में एक की मौत । जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुआ हादसा I तीन की हालत गंभीर, डीएमसीएच रेफर।

समस्तीपुर  हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के शाहरु गांव में सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य मजदूर बेहोश हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है की शाहरु गाँव के पलटन ठाकुर ने अपने पुराने मकान में कुछ दिन पहले एक सेप्टिक टैंक बनवाया था। सोमवार को टैंक के अंदर लगी सेंटरिंग खोलने के लिए मिस्त्री और मजदूर के साथ टैंक में उतरे थे। बताया जा रहा है कि अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी। टैंक में उतरते ही एक-एक कर बेहोश होने लगे । चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल कर शिवाजीनगर  प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया है I  जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मजदूर पलटन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज जारी है I इनमें से दो मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय पलटन ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं बेहोश मजदूरों में बहेरी निवासी कन्हाई मंडल, शाहरु गांव के झिलमिल दास और अजय गाढ़ा शामिल हैं।
घटना के संबंध में शिवाजीनगर थाना प्रभारी रबींद्र कुमार का बताना है की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें